देवी देवताओं की प्रतिमाएं अपमान जनक हालत में देख भड़के हिन्दू महासभाई

Jul 25 2022

ग्वालियर। लक्ष्मीगंज चौराहा वार्ड 37 पर गोयल वाटिका के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमाएं ऐसी जगह पर बना दी थी जहां पर लोग कचरा डालते थे, सोमवार को जब हिन्दू महासभा टीम को यह खबर लगी तो मौके पर पहुंच कर पुलिस बल को बुलाकर त्वरित कार्रवाई कराई तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
कार्यवाही करने वाले हिन्दू महासभा पदाधिकारियों में विनोद जोशी, मनोज जाटव, मुकेश बघेल, लक्ष्मण बघेल, आनंद महापौर, बंटी गुर्जर,  रिंकू कुशवाह, विनोद पाल, कुलदीप राठौर, धर्मेंद्र वालमिक, मनीष चौरसिया, प्रकाश जाटव, अतुल शुक्ला, मंगल पाल, नारायण बघेल, धीरज बघेल, गोलू बघेल, राकेश बघेल, शुभम जाटव, विशाल वर्मा, दिलीप मिस्त्री आदि सभी लोग उपस्थित रहे।