हिमस ने महापौर को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, दिया कार्यवाई का आश्वाशन
Jul 25 2022
ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने नवनिर्वाचित महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार के निवास पर 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र सौंपते ही श्रीमती शोभा सिकरवार ने कहा कि मैं शपथ लेते ही सभी शहीदो, बलिदानियों को नमन कर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने का कार्य प्रारंभ कराऊंगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्वालियर नगर निगम सीमा के अंदर पूर्व में औषधालय निशुल्क संचालित होते थे, जिन्हें वर्तमान में विलुप्त कर दिया गया है। नगर निगम सीमा में वार्ड 66 है। ग्वालियर के अंदर कम से कम 33 निशुल्क औषधालय संचालित कर आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। ग्वालियर नगर निगम सीमा में अनेक महापुरुषों ओर क्रांतिकारियों की प्रतिमा स्थापित है, जिन पर पूर्व में मालाएं प्रतिदिन नगर निगम के द्वारा अर्पित की जाती थी तथा प्रतिमा स्थल की धुलाई की जाती थी, इस व्यबस्था को बंद कर दिया गया है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ किया जाए। नगर निगम सीमा में बनने वाली सभी सड़कों पर पानी के निकास की नाली की व्यवस्था नहीं है। नाली की व्यवस्था कर करने के बाद ही सड़कों का निर्माण कराया जाए, टुटी सड़कों पर पेंच वर्क कराया जाऐ।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, बंटी गुर्जर, मोहन सिंह बघेल, श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, पवन माहौर, राहुल गुप्ता, निहाल सिंह सिरोजिया, रामबाबू सेन, जयवीर भारद्वाज, रामकिशन राठौर, सुरेंद्र राठौर, विवेक शास्त्री, दिलीप मिश्रा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









