रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य आत्मक दान-खुशाल दास
Jul 25 2022
ग्वालियर। सत जिंदा कल्याणा ठिकाना कलानौर गद्दी के खुशहाल दास महाराज तीन दिवसीय प्रवास पर आदर्श कॉलोनी शिंदे की छावनी पर भक्तों के बीच रवि अनेजा के निवास पधारे तो भक्तों ने महाराज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तत्पश्चात महाराज के सानिध्य में हरिहर मंदिर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें भक्तों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर 56 यूनिट रक्तदान किया। खुशहाल दास ने रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य आत्मक कार्य बताते हुए कहा कि आपके इस रक्तदान से कई मनुष्यों की जान बचाई जा सकती है।
रक्तदान शिविर के संयोजक रवि अनेजा, मनोज जुनेजा, दिलीप गुगनानी, प्रवीण नागपाल, निकेश बेरी, मोहनलाल अरोरा, बलवंत मदान, उमेश अरोरा, अजय बत्रा, रवि बत्रा, रविंद्र बत्रा, जगदीश गुगनानी, जयेंद्र पाल खुराना, अशोक गुगनानी, गौरव खुराना, श्याम सचदेवा, अरविंद बतरा, राम अरोड़ा, मोंटू बत्रा, अजय धमीजा सहित कॉलोनी वासी एवं सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









