2 दिन पहले दाढ़ी बनवाने निकले व्यापारी का शव सागरताल में मिला
Jul 25 2022
ग्वालियर। संदिग्ध परिस्थितियों में किराना संचालक का शव सागरताल में उतराता मिला है। शव पड़े होने की जानकारी मृतक के रिश्तेदार ने पुलिस और परिजन दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर जा पहुंचा और 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका। मृतक 2 दिन पहले दाढ़ी कटवाने की कहकर घर से निकला था फिर लौट कर घर नहीं आया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन ने उसे आसपास तलाश किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका तो परिजन ने थाने में शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि मृतक युवक ने खुदकुशी की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है।
ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके के राम जानकी मंदिर के पास रहने वाले 40 वर्षीय किराना दुकान संचालक सुरेश राठौर का शव बहोड़ापुर के सागरताल में संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता मिला है। शव पड़े होने की सूचना मृतक के रिश्तेदार ने पुलिस और परिजनों को दी थी। सूचना लगते ही पुलिस फायर ब्रिगेड और मृतक के परिजन सागरताल पर जा पहुंचे। जहां फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे के रेस्क्यू करने के बाद सुरेश राठौर के शव को सागरताल से बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मृतक ने खुदकुशी की है या किसी अपराधी ने उसे मारकर ताल में फेंक दिया है।
मृतक सुरेश राठौर 2 दिन पहले 22 फरवरी 2022 को सुबह 9:30 बजे अपनी पत्नी से 50 लेकर घर से निकला था। वह यह कहकर घर से निकला था कि दाढ़ी कटवाने बाजार जा रहा है। लेकिन उसके बाद से ही वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन ने उसे आसपास तलाश किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। जिसकी गुमशुदगी तत्काल मृतक के परिजन ने थाने में दी। पुलिस ने मृतक के परिजन के आवेदन पत्र मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
एडिशनल एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि सागरताल में एक किराना कारोबारी के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर थाने का पुलिस बल और फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा था। 2 घंटे के बाद दमकल कर्मियों की मदद से शव को ताल से निकलवा कर पीएम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









