किले पर जान देने पहुंची महिला को पत्रकारों ने बचाया

Jul 24 2022

ग्वालियर। पत्रकार प्रदीप शास्त्री एक अन्य साथी विनोद शर्मा के साथ रोज सुबह की सैर पर ग्वालियर दुर्ग पर जाते हैं। रविवार सुबह सैर वक्त उन्हें एक बुजुर्ग महिला दीवार से नीचे की तरफ खिसकती सी दिखी तो उन्हें कुछ शक हुआ क्योंकि किले की दीवार से छलांग लगाने की घटनाएं अक्सर होती रहती। उन्होंने महिला के पास जाकर संवाद किया। उनकी आशंका सच थी। महिला पारिवारिक कलेश से तंग होकर जान देने पहुंची थी। उन्होंने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस को ख़बर की पुलिस और परिजन वहां पहुंचे और एक जान बच गई। परिजन बुजुर्ग महिला को समझाकर अपने साथ ले गए।