स्टेशन से गायब हुआ मानसिक दिव्यांग
Jul 24 2022
ग्वालियर। पन्ना मध्यप्रदेश से अपने बड़े भाई के साथ इलाज कराने ग्वालियर आया मानसिक दिव्यांग वापस जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था। बड़ा भाई टिकट काउंटर पर यात्रा का टिकट खरीदने पहुंचा वैसे ही मानसिक दिव्यांग परिसर से गायब हो गया। दो दिनों तक छोटे भाई की तलाश उसने शहर में घूम-घूम कर की। लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो भाई पेसरी यादव गुमशुदगी दर्ज कराने नैरोगेज थाने पहुंचा। पीडि़त भाई की शिकायत पर नैरोगेज पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जब टिकट काउंटर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई तो मानसिक दिव्यांग अकेला जाता दिखाई दिया। पीडि़त के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
नैरोगेज थाने में पदस्थ एचसीएम सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पन्ना निवासी लल्लन उर्फ लाला यादव यादव उम्र 32 साल का इलाज ग्वालियर के मनोरोग चिकित्सक डॉ. एसके मेहरोत्रा से चल रहा है। मानसिक रुप से दिव्यांग लालाराम 21 जुलाई को अपने बड़े भाई पेसरी यादव के साथ ग्वालियर आया था। डॉक्टर को दिखाने व इलाज लेने के बाद पेसरी वापस पन्ना जाने के लिए लालाराम को लेकर प्लेटफार्म नंबर चार सर्कुलेटिंग एरिया पहुंचा। जनरल टिकट विंडो परिसर में लालाराम को खड़ा कर वह टिकट लेने के लिए लाइन में लग गया। जब वह लौट कर आया तो लालाराम गायब मिला। पेसरी ने लालाराम की तलाश पूरे शहर में की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं लगा तो पेसरी गुमशुदगी दर्ज कराने नैरोगेज थाने पहुंचा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









