अधेड़ की सिर फाड़ कर हत्या
Jul 24 2022
ग्वालियर। हाइवे पर एक अधेड़ की लाश मिली है। अधेड़ के सिर पर हत्यारों ने किसी धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया है। घटना डबरा थाना क्षेत्र के सहराई पुल के पास की है। डबरा थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक लाश सहराई पुल के पास पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि अज्ञात हमलावरों ने सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव पीएम हाउस भेजकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।
मृतक की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच है और उसने सफेद कुर्ता व धोती पहनी हुई है। पुलिस अब पता लगा रही है कि अधेड़ को यहां पर मारा गया है या फिर कहीं और घटना घटित कर यहां पर फेका गया है।
पुलिस अफसरों का मानना है कि अधेड़ आस-पास के गांव का रहने वाला होगा, क्योंकि पहनावा लोकल है और इसके लिए पुलिस ने आस-पास के गांवों में इसकी सूचना भेज दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









