शताब्दी एक्सप्रेस में दी गई आइसक्रीम में निकला कॉकरोच
Jul 24 2022
ग्वालियर। नई दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को भोजन के दौरान दी गई आइसक्रीम में कॉकरोच निकलने से हड़कंप मच गया। यात्री ने इसकी शिकायत तुरंत ट्रेन के कैटरिंग स्टाफ से की। शिकायत मिलने के बाद कैटरिंग स्टाफ ने आनन-फानन में आइसक्रीम को बदल दिया।
भोपाल निवासी नावेद रविवार सुबह भोपाल जाने के लिए नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के सी-14 कोच में सीट नंबर 66 पर सवार हुए। झांसी पहुंचने के बाद शताब्दी के कैटरिंग स्टाफ ने यात्रियों को खाना परोसना शुरू किया। खाना खाने के बाद सभी यात्रियों को आइसक्रीम परोसी गई। यात्रियों को परोसी गई आइसक्रीम अमूल कंपनी की थी। नावेद ने मुंह का स्वाद मीठा करने के लिए जैसे ही आइसक्रीम के पैकेट को खोलातो आइसक्रीम के ऊपर कॉकरोच पड़ा हुआ था। यह देख नावेद हैरान रह गए। नावेद की आइसक्रीम में कॉकरोच देख अन्य यात्रियों का मन भी खराब हो गया। इन यात्रियों ने भी आइसक्रीम खाने से इनकार करते हुए कैटरिंग स्टाफ को आइस्क्रीम वापस लौटा दी।
आइसक्रीम में कॉकरोच मिलने की नावेद शिकायत नहीं करें इसको लेकर कैटरिंग स्टाफ नावेद से मिन्नतें करने लगा। इस पर नावेद ने इसके कैटरिंग स्टाफ की गलती न बताते हुए कंपनी की गलती बताया। नावेद ने बताया कि इस मामले की शिकायत वे भोपाल में करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई बार खाने की क्वालिटी को लेकर यात्री शिकायत कर चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









