बजरंग भक्त मंडल ने इस महीने की 900 किलो हरेचारे की गौभोग सेवा
Jul 24 2022
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा वर्तमान में प्रति महीने निरंतर की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार 24 जुलाई को 900 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा मार्क हॉस्पिटल गौशाला, गोला का मंदिर ग्वालियर पर की गई। बजरंग भक्त मंडल विगत कई वर्षो से समाचार पत्रों के माध्यम से नगर निगम एवं जिला प्रशासन से निरंतर बारिश के मौसम में उक्त गौशाला की चिंता जनक स्तिथि को सुधारने एवं एक नियमित चिकित्सक की मांग उक्त गौशाला के लिए करता आ रहा है। रविवार को जब मंडल बीमार ब्लॉक में सेवा करने पहुचा तो कई गाय बीमारी की हालत में मिली। जिसकी देखरेख करने हेतु कोई चिकित्सक वहा मौजूद नही था। ओर न ही बारिस के मौसम को लेकर प्रशासन की कोई व्यवस्था नही मिली। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गौशाला दलदल की स्तिथि नाम मात्र की बारिश में हो गयी है। मंडल पुन: नगर निगम प्रशासन से वारिश के मौसम को देखते हुए उचित देखभाल की मांग करता है।
रविवार की गौभोग सेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, राकेश मंगल, मनीष राय, अमन गर्ग, अभिमन्यु चौहान, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, राम किशोर मंगल, जितेंद्र चंदेल, गोपाल गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









