शिवशक्ति मंदिर फालका बाजार में अच्छी बारिश के लिए वितरित किया काले चने का प्रसाद

Jul 24 2022

ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति मंदिर फालका बाजार में प्रदेश एवं देश में अच्छी बारिश हो जिससे अच्छी फसल हो और  प्रदेश में खुशहाली हो। इसी आशा के साथ हर वर्ष शिवशक्ति मंदिर के पुजारी पंडित द्वारकानाथ शर्मा ने मंदिर के सेवक नरेश तलुजा, राजकुमार  चुघ, राजू अरोरा, अशोक अरोरा, सुभाष खुराना, मुरली कपूर, श्रीवास्तव,राजू पंडित एवं फालका बाजार के बंधुं के सहयोग से काले चने का प्रसाद वितरण करवाया। यह बात मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने बताई।