चन्द्रशेखर आजाद का ऋणी रहेगा देश-संत कृपाल सिंह
Jul 23 2022
ग्वालियर। शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने देश के लिए जो बलिदान दिया है। उसे हमेशा याद किया जाएगा। आजाद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने यह बात कही।
आजाद सेवा समिति मुरार द्वारा महान देश भक्त चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि एवं दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बारादरी चौराहा, मुरार स्थित प्रतिमा स्थल आजाद चौक पर मूर्ति की साफ सफाई कर रोली, चावल से टीका लगाकर जनेऊ धारण कराया, इसके साथ ही गगनभेदी नारों के बीच जयघोष लगाये।
आजाद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर श्रंद्धाजलि दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पधारे संत कृपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि गुलाम भारत को ब्रितानी हुकूमत की चंगुल से मुक्त कराने में क्रांतिकारी गतिविधियों के सूत्रधार रहे चंद्रशेखर आजाद का कृतज्ञ राष्ट्र ऋणी रहेगा।
युवाओं को क्रांति की राह पर चलने और देशभक्ति का सन्देश देकर समग्र राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य आजाद ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुन्नालाल गोयल अध्यक्ष, बीज निगम, जयप्रकाश राजोरिया, जय सिंह कुशवाह, रामवरन सिंह गुर्जर, हरीश मेवाफरोश, महेंद्र सिंह यादव, आशीष अग्रवाल, अनिल त्रिपाठी, अविनाश यादव, मुकेश दुबे रितु सेजवार, धर्मेन्द्र राणा, ब्रजेश गुप्ता, नरेश कटारे, अरविंद शर्मा, पंकज पाठक, संतोष पांडे, पवन पांडे, महेन्द्र गुप्ता, पंकज पाठक, शशीकांत दीक्षित, गणेश समाधिया, रवि शर्मा, आशीष वारगी, मनोज दुबे, अवधेश पटसारिया, अमित सिरोठिया, गौरव दीक्षित, रवि पचौरी, अन्नू सविता, संतोष श्रोतिय, गुरु डंगरोलिया, मुकेश पाठक,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूथ हॉस्टल ने चंद्रशेखर आजाद जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
यूथ हॉस्टल तिराहा शहीद त्रिमूर्ति सर्किल, हेम सिंह की परेड लश्कर में चंद्रशेखर आजाद की 116 जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर यूथ हास्टल ने माल्यार्पण किया। संस्था की संरक्षक श्रीमती समीक्षा गुप्ता के साथ शैलेंद्र माहौर, सुनील राय, गौरव सिंघल, सुनील सोनी, शंकर लाहा, पवन गर्ग, सतीश अग्रवाल ने आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया। इस अवसर पर जयदेव गुप्ता, संजू कुरुस्वानी, मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
सचिव रामनारायण मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष आनंद नारायण गोड़, अरविन्द शुक्ल, राज नारायण शुक्ल एवं उनके साथियों ने भी आजाद जी को नमन किया। उपस्थित जनमानस को मिष्ठान वितरण किया गया और अतिथियों ने आजाद जी के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कांग्रेस ने किया आजाद को नमन
स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने आजाद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बड़ी संया में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









