डॉ दोनेरिया के जिला मलेरिया अधिकारी बनने पर दी बधाई

Jul 23 2022

ग्वालियर। जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने डॉ विनोद दोनेरिया को जिला ग्वालियर का मलेरिया अधिकारी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई प्रेषित कर अपेक्षा की है वे अपने दायित्व का निर्वहन कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए करेंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी का प्रभार ग्रहण करने पर मलेरिया कार्यालय द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत भी किया गया। स्वागत कर बधाई प्रेषित करने वालों में जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार सरंक्षक नंदकिशोर गोस्वामी कोषाध्यक्ष धनीराम कुशवाह उपाध्यक्ष इमरान खान गणेश शंकर पचौरी रणवीर भदौरिया सतेंद्र जादौन इत्यादि विशेष रूप से शामिल रहे।