पत्नी, बेटी, बेटे की हत्या कर खुद फांसी पर लटका सफाई कर्मचारी
Jul 22 2022
ग्वालियर। एक सफाई कर्मचारी ने पत्नी, डेढ़ साल की मासूम बेटी, चार साल के बेटे की हत्या की फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना महाराजपुरा गांव की है। आठ दिन पहले ही यह मकान किराए पर लिया गया था। घटना का पता शुक्रवार शाम उस समय चला जब सुबह से दरवाजे नहीं खुलने पर पड़ोसी किराएदार ने घर में झांककर देखा। मृतक एक प्राइवेट स्कूल में सफाई कर्मचारी है।
ऐसा पता लगा है कि गुरुवार रात सफाई कर्मचारी की सास घर पर आई थी, उसके बाद काफी झगड़ा हुआ था। जितेन्द्र सफाई कर्मचारी ने हत्या करने से पहले पूरी एक बोतल शराब भी पी थी। घर से एक गर्भ निरोधक टेबलेट का खाली रेपर भी मिला है। घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने चारों शवों को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचा दिया है। फिलहाल इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे की पड़ताल जारी है।
महाराजपुरा गांव में राकेश गुर्जर के मकान में 8 दिन पहले किराए पर घर लेने वाला 27 वर्षीय जितेन्द्र कुमार बाल्मीकि एक प्राइवेट स्कूल में सफाई कर्मचारी है। उसकी शादी चार साल पहले नाका चन्द्रवदनी झांसी रोड निवासी 24 वर्षीय निर्जला से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे 4 साल का बेटा कुलदीप, डेढ़ साल की बेटी जानहवी है। जितेन्द्र के पास ही उसका दोस्त रवि माहौर किराए पर रहता है। सुबह जितेन्द्र काम पर नहीं गया था।
दोपहर तक घर के दरवाजे बंद थे। बच्चे भी बाहर खेलते हुए नहीं दिखे। इस पर उसने शुक्रवार शाम को घर जाकर देखा तो खिड़की से अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था। अंदर जितेन्द्र फांसी पर लटका था, पास ही उसका चार साल का बेटा भी फांसी पर लटका था। जमीन पर पत्नी और बेटी के शव पड़े थे। तत्काल रवि ने पुलिस को सूचला दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद तत्काल शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए पहुंचाए हैं।
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि जितेन्द्र ने सबसे पहले पज्नी की गला घोंटकर हत्या की है। निर्जला की नाक से झाग भी निकला है। संभवता पास ही एक गर्भ निरोधक टेबलेट का रैपर मिला है। हो सकता है हत्या से पहले सारी गोली उसे खिला दी हों। इसके बाद डेढ़ साल की बेटी का गला सोते में ही घोंट दिया। फिर पत्नी की साड़ी को दो भाग में फाड़कर एक से बेटे को फांसी पर लटकाया फिर खुद फांसी पर लटक गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









