सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने दिया मौन धरना

Jul 22 2022

ग्वालियर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ के विरोध में शुक्रवार कांग्रेस ने मौन धरना देकर केन्द्र सरकार को जमकर कोसा,कांग्रेस नेताओं ने केंन्द्र सरकार को सत लहजे में आगाह किया कि अगर एजेसियों की जांच और पूछताछ पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस देश भर में जगी प्रदर्शन करेगी। शुक्रवार सुबह प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता फूलबाग पहुंचे और मौन धरना दिया। 
जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार जांच एजेंसियों का फायदा अनाहक वरिष्ठ नेताओं को परेशान कर रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की जमकर आलोचना की और तत्काल पूछताछ पर रोक लगाने की मांग की। धरने में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार,संजीव दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।