पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पड़ाव थाने का भ्रमण कराकर यातायात नियमों की दी जानकारी

Jul 22 2022

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस द्वारा बाल मित्र योजना के तहत बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर थाना पड़ाव परिसर में रेलवे कॉलोनी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। 
बाल मित्र योजना के तहत 50 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को ग्वालियर पुलिस द्वारा थाना पड़ाव का भ्रमण कराते हुए उन्हे पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओंको ''गुडटच-बेडटचÓÓ के बारे मे बताया गया। उसके बाद यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं यातायात नियमों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के लिये एक क्विज कॉम्पटिशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा पुरूस्कार प्रदाय कर सम्मनित किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा ''बाल मित्र योजनाÓÓ के तहत इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी कराये जाते रहेगें।
इस कार्यक्रम में एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका, के साथ सीएसपी इंदरगंज विजय भदौरिया, एएसपी यातायात नरेष अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना, थाना प्रभारी यातायात बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार अभिषेक रघुवंषी, चाइल्ड केयर विभाग से राजेन्द्र सोनी एवं विद्यालय केप्राचार्य व षिक्षकगणभी उपस्थित रहे।