आठ लाख के माल सहित चोर गिरोह धरा, दारू पार्टी से लगा सुराग
Jul 21 2022
वालियर। लंबे समय से चोरी की वारदात करने वाला एक गिरोह महाराजपुरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस के हाथ लगे चोरों से पूछताछ में करीब आठ लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। पुलिस अभी भी पकड़े गए चोरों से पूछताछ करने में लगी है। अफसरों की माने तो पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। खास-बात यह है कि चोरों को उनकी रोजाना की जाने वाली दारू पार्टी से ही पुलिस को सुराग मिला और पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा है, जबकि इस गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि नारायण विहार के पास कुछ बदमाश रोजाना दारू पार्टी करते है। शंका का कारण इसलिए हुआ कि वह रात के अंधेरे में दो बार आते थे। शंका पर पड़ताल की तो पता चला कि पार्टी करने आने वालों में बिजौली का हिस्ट्रीशीटर दीपा जाटव है और बगैर काम धंधे के आजकल वह काफी पैसा उड़ा रहा है। इसका पता चलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस को उसकी पड़ताल में लगाया तो पता चला कि दीपा तथा उसके साथी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसका पता चलते ही उनकी घेराबंदी कराई और दीपा जाटव, केशव जाटव तथा बंटी जाटव को दबोच लिया।
पुलिस ने पूछताछ की तो शुरूआत में वह इधर-उधर की कहकर पुलिस को टहलाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने तीनों को अलग-अलग कर अपने तरीके से पूछताछ की तो वह तोते की तरह रटते गए और महाराजपुरा थाना क्षेत्र की सात चोरियों के साथ ही गोला का मंदिर, मुरार की करीब एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदात को करना स्वीकार करते हुए दो किलो चांदी, 12 तोला सोने के जेवर के साथ ही अन्य सामान बरामद कर लिया है।
पकड़े गए चोरों का एक साथी प्रशांत जाटव अभी फरार है और पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही पता चला है कि चोर गिरोह के दो सदस्य सुबह से शाम तक अलग-अलग इलाकों में घूमकर रैकी करते थे और रात में वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस ने जेवर व अन्य सामान थाटीपुर स्थित उनके किराए के कमरों से बरामद किया है। अब पुलिस अफसर उनसे पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के साथ ही उनके गिरोह में और सदस्य तो नहीं है, इसकी जानकारी जुटाने में लगे हुए है।
पकड़े गए चोरों द्वारा महाराजपुरा थाना क्षेत्र में शारदा नामक महिला के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, इस मामले में महिला के ससुराल वाले उसके भाई पर शंका कर रहे थे और महिला को घर से निकाल दिया। जब चोरों के पकडऩे का पता चला तो ससुराल वालों को अपनी गलती का पता चला।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि शहर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों के एक गिरोह को पकड़ा है। पकड़े गए चोरों से काफी माल बरामद हुआ है। पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









