हेड कॉस्टेबल के घर से जेवर ले गए चोर

Jul 21 2022


फोटो साथ में है---9
ग्वालियर। आईटीबीपी में तैनात प्रधानद आरक्षक के घर के ताले चटकाकरा चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी निवासी महाराज सिंह पुत्र रामदास जाटव आईटीबीटी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और  अभी वह उत्तराखण्ड में तैनात है। यहां पर घर की देखरेख के लिए भतीजे आशीष को छोड़ा था। दो दिन पहले आशीष यहां पर ताले लगाकर गांव चला गया था, इसी बीच चोरों ने उनके घर के ताले चटका दिए और अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती माल पर हाथ साफ कर गए। वारदात का पता सुबह चला जब पड़ोसियों ने उनके घर के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। 
छत के रास्ते आए, समेट ले गए जेवर-नगदी
बेहट थाना क्षेत्र निवासी रूप नारायण पुत्र रामभरोसे शर्मा के घर पर छत के रास्ते आए चोरों ने ताले चटकाकर अलमारी में रखे जेवर, नगदी के साथ ही कुर्सी, एसी एवं अन्य कीमती सामान की चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह चला जब उनकी नींद खुली तो सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।