शहर के चार लाख घर और संस्थाओं में तिरंगा फहराने का लक्ष्य
Jul 21 2022
ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा लहराने के लिए 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 4 लाख झंडे हर घर एवं प्रतिष्ठानों में लहराने की तैयारियां की जा रही है। प्रत्येक घर व प्रतिष्ठान, दुकान एवं संस्थान में तिरंगा लहराया जाए इसके लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। झंडे निर्माण के लिए एक लाख मीटर कपड़ा प्रशासन ने उपलब्ध कराया है। अब तक प्रशासन को 50 हजार झंडे उपलब्ध हो चुके हैं।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को ये झंडे 25 जोन कार्यालय, 25 थ्री आर मार्ट, विभिन्न मॉल और स्टशनरी की दुकानों पर आम जन को उपलब्ध कराए जाएंगे। 5 अगस्त तक सभी जगह झंडे उपलब्ध हो यह प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि झंडों का निर्माण स्व सहायता समूह के माध्यम से किया जा रहा है। यह झंडा मात्र 20 रुपए में लोगों को मिलेगा। ऐसे लोग जो झंडा खरीद नहीं सकते हैं उन्हें समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं से यह आग्रह किया गया है कि वे ऐसे घरों में जाकर झंडा वितरण करें जो झंडा खरीद नहीं सकते हैं।
यह अभियान लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि घर-घर में ध्वजारोहण के समय हमें तिरंगे के सम्मान का भी ध्यान रखना होगा। इसके लिए जो आचार संहिता है उसका सभी को पालन करना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









