बारिश के बाद मौसम में घुली ठंडक
Jul 21 2022
ग्वालियर। बीते दो दिनों से सूरज की तपिश के साथ घरों में घु़सी उमस की मार झेल रहे अंचलवासियों को बीती शाम से अंचल में एक्टिव हुए सिस्टम के चलते तीन घंटे रुक रुक कर हुई 25 मिलीमीटर बारिश ने उसम भरी गर्मी से राहत दी, साथ ही बारिश के बाद रात का पारा पांच डिग्री गिरते ही घरों के अंदर कूलर-पंखों की हवा गर्मी से राहत देने लगी।
गुरूवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने के चलते बादलों की ओट में छिपे सूरज की तपिश से राहत का सिलसिला दिन चढऩे के बाद भी जारी रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि अंचल में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय है साथ ही हवा का रूख उत्तर-पूर्व से लगातार पश्चिमी बने रहने व अरब सागर से अंचल में पर्याप्त मात्रा में आ रही नमी के चलते आगामी दो दिनों तक मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं आगामी चौबीस घंटों के दौरान दिन व रात का पारा स्थिर रहने से अंचलवासियों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि अंचल में अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी का आना व बीते रोज अंचल में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसूनी बारिश का दौर आगामी तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है।
उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में जो मानसून दक्षिण इलाकों में सक्रिय है, वह भी अंचल में दस्तक दे चुका है जिसके कारण ही कल बुधवार की शाम से रात तक बारिश देखने को मिली है। यह सिस्टम तीन दिन बाद अंचल में सक्रिय होगा, जिसके चलते झमाझम बारिश का दौर अंचल में देखने को मिल सकता है।
कई इलाकों में गुल रही बिजली
वहीं बीती रात हुई बारिश के चलते शहर के कई फीडरों में 11 व 33 के वी लाइन में फाल्ट आने के कारण शहर के तीनों उपनगर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। वहीं बारिश के चलते शहर की कई निचली बस्तियों के साथ ही पॉश कॉलोनियों में भी जलभराव की शिकायतें भी नगर निगम वार्डों के साथ दमकल विभाग में रात से सुबह तक पहुंचती रहीं। जलभराव की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने शहर के आधा दर्जन इलाकों में पहुंचकर मोटर पंप से पानी निकाला उसके बाद ही लोगों की आवाजाही इन इलाकों में सामान्य हो पाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









