पकड़ा गया प्रेमिका का हत्यारा
Jul 21 2022
ग्वालियर। भाभी की बहन की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को जनकगंज थाना पुलिस ने 250 किलोमीटर पीछा करने के बाद मुरैना में पकड़ लिया है। इससे पहले पुलिस आरोपी का पीछा करते हुए आगरा, बाह और अंबाह तक पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और युवती एक-दूसरे को पसंद करते थे। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती शादी करने से मना कर रही थी। बुधवार सुबह वो युवती से शादी की बात करने उसके घर गया हुआ था। आरोपी ने युवती को कई बार शादी के लिए कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसी बीच हम दोनों के बीच झगड़ा भी हो गया। आवेश में आकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसका पता चलते ही उसकी तलाश की तो पता चला कि वह आगरा की तरफ भागा है। इसका पता चलते ही एक टीम आगरा रवाना की गई, यहां पर पुलिस को सुराग मिला कि वह बाह गया है तो पुलिस पीछा करते हुए बाह और उसके बाद अंबाह होते हुए मुरैना पहुंची और यहां से आरोपी को दबोच लिया।
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र इलाके के निंबालकर की गोठ में बुधवार सुबह 22 वर्षीय किरण सिंघानिया के घर में उसके प्रेमी मुकुल धौलपुरिया ने हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया कि युवती के परिवार वालों को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बीच उसे पता चला कि युवती के परिवार वाले उसकी शादी किसी दूसरी जगह करा रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। आरोपी घर में आता और जाता दिखाई दिया था। पकड़ा गया आरोपी युवक एक निजी बैंक में सफाई का काम करता है। बताया गया है कि मुकुल किरण से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन किरन का परिवार तैयार नहीं था और इसी के चलते उसने उसकी हत्या की है।
जनक गंज थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि प्रेमिका की साफी से गला घोंटकर हत्या कर फरार प्रेमी को पकड़ लिया है। फिलहाल प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









