पंजाबी परिषद की रेलवे स्टेशन पर 90 दिनों तक चली जल सेवा का समापन
Jul 21 2022
ग्वालियर। पंजाबी परिषद की ओर से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लगातार 90 दिनों से चल रही जल सेवा का समापन हो गया। इस शीतल जल सेवा में न केवल परिषद बल्कि अनेक सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीषण गर्मी में उनके न पैर थके न मन। पसीना टपकता रहा फिर भी दौड़-दौड़ कर बच्चे क्या बुजुर्ग, महिला क्या पुरुष, सभी उत्साह व सेवा भावना के साथ रेल यात्रियों को पानी पिलाते और उनकी बोतलें भरते रहे।
केवल पंजाबी परिषद के सदस्यों से शुरू हुई इस सेवा में अब कई हाथ जुडऩे लगे हैं। शहर के कई समाजसेवी और संस्थाएं स्वत: ही रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हैं। इस तरह गर्मियों में रेल यात्रियों को काफी राहत मिलती है। अभी प्लेटफॉर्म के एक छोर पर ही यह सेवा है। परिषद के सदस्य अब इसका विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं।
पंजाबी परिषद की ओर से गर्मियां शुरू होते ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर नि:शुल्क जल सेवा शुरू कर दी जाती है। ट्रॉलियों में ठंडा जल भरा जाता है। ट्रेनों के रुकते ही जल सेवक पानी के मग लेकर कोच की ओर दौड़ते हैं और पानी पिलाते तथा बोलतें भरते हैं। कुछ यात्री नीचे उतरकर पानी पीते हैं। इस कार्य में बच्चे भी बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। अनुमति देकर रेलवे प्रबंधन भी इस पुनीत कार्य में उनका सहयोग करता है।
परिषद के अध्यक्ष अशोक मारवाह ने कहा इस बार पंजाबी समाज और अन्य सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर स्टेशन पर जल सेवा की। पिछले 10 वर्षों से पति यशपाल कपूर और पत्नी कविता कपूर द्वारा ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते आ रहे हैं। पंजाबी परिषद् इन सभी जल सेवकों का सम्मान करेगी।
पंजाबी परिषद के सलाहकार कुलवीर भारद्वाज, अध्यक्ष अशोक मारवाह महामंत्री जीके सूरी, महिला अध्यक्ष मधु भारद्वाज, जल संयोजिका प्रमिला मारवाह, यशपाल कपूर, कविता कपूर, दिनेश भल्ला, नरेंद्र बेदी, राकेश शर्मा, रीटा गंडोत्रा, बबीता डाबर, रीना मल्होत्रा, निर्मल अरोरा, लक्ष्मी जुनेजा, गोगिया, हरीश गुरनानी, यशपाल अरोरा, यश खुराना, शैंकी सचदेवा आदि सैकड़ों सेवा धारियों की जल सेवा में प्रमुख भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









