स्वरधारा संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न हुई

Jul 21 2022

ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था स्वरधारा की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता शहर के प्रख्यात गज़़लकार रमेश वियोगी ने की, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार घनश्याम भारती थे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ गीतकार रामबरन ओझा रहे।  
गोष्ठी में शहर के प्रमुख रचनाकारों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी के प्रारंभ में कवियत्री माला श्रीवास्तव के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात श्रीमती दीप ज्योति गुप्ता, श्रीमती रेखा दिक्षित, श्रीमती ज्योति दिनकर, श्रीमती सीता चौहान, श्रीमती माला श्रीवास्तव, प्रतिपाल सिंह राजावत, नयन श्रीवास्तव, विजय सेठी अकेला, देवेंद्र राही, बेलन ग्वालियरी, प्रदीप पुष्पेंद्र,  अनुराग श्रीवास्तव आदि ने अपनी काव्य रचनाओं से समा बांधकर वातावरण को रसमयी बना दिया। गोष्ठी का कुशल संचालन संस्था सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने किया जबकि आभार कोषाध्यक्ष रंजना सेठी द्वारा व्यक्त किया गया। आभार प्रदर्शन श्रीमती रंजना सेठी ने अपने एक सुरीले गीत के साथ किया।