अभाविप द्वारा चलाए जा रहे वृक्षमित्र अभियान के माध्यम से लगाए 1500 पौधे

Jul 21 2022

ग्वालियर। देशभर में चलाए जा रहे अभाविप के वृक्षमित्र अभियान के निमित्त ग्वालियर महानगर ने सृजन महोत्सव के निमित्त 1500 से अधिक वृक्षारोपण किए गए एवं उन वृक्षों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। सप्ताह भर चलने वाले अभाविप के इस अभियान में ग्वालियर के मुख्य शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षक का संदेश विद्यार्थी परिषद द्वारा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह यशवंतराव इंदरापुरकर एवं अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
 गौरतलब है कि 32 शैक्षणिक संस्थानों से 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने तलवार वाले हनुमान मन्दिर पर मैं भी वृक्षमित्र अभाविप आकृति बनाई उसके पश्चात 1500 पौधा रोपण किये गये।