मन बड़ा चंचल है उसे भक्ति में लगाना आवश्यक
Jul 20 2022
ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में पवित्र सावन के माह में भजन एवं सत्संग का आयोजन पूरे 1 माह चलेगा। इसी के अंतर्गत सद्गुरू महिपतिनाथ ढोली बुआ महाराज ने दूसरे दिन बुधवार को मन की आत्मा की शक्ति के बारे में बताया। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि यह सत्संग एवं भजन वृद्ध माता-पिता ओं के लिए भगवान में कैसे मन लगे अपना बकाया जीवन कैसे हरि चरणों में व्यतीत करें इसके लिए है आयोजन किया गया है।
बुधवार को भी सद्गुरू महिपतिनाथ ढोली बुआ महाराज द्वारा सत्संग एवं भजन किया गया। इस अवसर पर वृद्ध माता-पिताओं ने पूरे मनोयोग से सत्संग का आनंद लिया। सबसे पहले आश्रम में स्थित माता के मंदिर का पूजन किया गया। माता को माला पहनाकर भोग लगाया गया। तत्पश्चात सत्संग करने आए सद्गुरू महिपतिनाथ ढोली बुआ महाराज का सम्मान किया। इसके बाद सत्संग में उन्होंने बताया कि मन बहुत चंचल है और इसकी गति बहुत ही तीव्र है। जो मन को वश में कर लेता है ज्ञानी बन जाता है। मन के हारे हार है मन के जीते जीत.... मन को लगा लो भगवान की भक्ति, प्रभू को बना लो अपना प्रीत। भगवान भी भक्त और भक्ति के विवश हो जाते है। और बह अपने भक्त के हो जाते है। बोलने कल क्या होगा या कल कर लूंगा ही कलयुग है। आने वाले दिनों की चिंता त्याग कर हमें अपने आज को भगवान के ध्यान और अच्छे कर्म करने में लगाना चाहिए।
इस अवसर पर माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव, सचिव श्याम श्रीवास्तव, संस्था अधीक्षिका श्रीमती सीमा सक्सेना, राम दास मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, रेखा शुक्ला, शालिनी शुक्ला, और आसपास के भक्तजन भी एकत्र रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









