प्रतिबंध के बाबजूद धड़ल्ले से बिक रही है सिंगल यूज प्लास्टिक
Jul 20 2022
ग्वालियर। शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए एक जुलाई से शहर के साथ-साथ जिले भर में सिंगल यूज प्लास्टिक के बिक्रय भंडारण व उपयोग पर पूराी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है बाबजूद इसके बीस दिन बाद भी ना तो दुकानदार सुधरने का नाम ले रहे और ना ही जनता इस बात को समझने का प्रयास कर रही नतीजा खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक का बिक्रय और उपयोग किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए 1 जुलाई को देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया गया था। शहर में भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर ना सिर्फ प्रतिबंध लगाया गया बल्कि स्वयं निगमायुक्त ने व्यवसाईयों के हर तबके से एक-कए कर चर्चा कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और बिक्रय ना करने की हिदायत दी। हालांकि बैठक के दौरान फल, सब्जी व हलवाई आदि विक्रेताओं ने विरोध करने का प्रयास किया और कहा कि इससे दुकानदारी प्रभावित होगी और ना के बराबर व्यवसाय रह जाएगा।
निगमायुक्त किशोर कान्याल ने दुकाानदारों से स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी दलील स्वीकार नहीं की जा रही अभी हिदायत दी जा रही है और इसके बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
दुकानदारों के साथ जनता भी जिम्मेदार
बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री कान्याल ने निर्देशित किया था कि सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के साथ ही जनता को जागरुक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा लेकिन चूंकि नगर निगम चुनाव के कारण नगर निगम का पूरा अमला चुनाव में व्यस्त था और इस कारण अभी अभियान पर कोई काम नहीं हो रहा। दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए सहमत हैं पर जनता घर से थैला लाने को तैयार नहीं ऐसे में दुकानदार से अधिक जनता को जागरुक करने की जरूरत है। जब लोग घर से थैला और बर्तन लेकर निकलेंगे तो स्वत: ही सिंगल यूज प्लास्टिक बंद हो जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









