दिनदहाड़े 20 मिनट में दो सोने की चेन लूटने वाले पकड़े,एक चेन बरामद
Jul 19 2022
ग्वालियर। दिनदहाड़े 20 मिनट में दो लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई है। पर लुटेरों की कहानी कुछ अलग है। एक बिहार-नेपाल बॉर्डर का रहने वाला है तो दूसरा भिंड का। दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के समय दिल्ली में हुई थी। वहां दोस्ती हुई फिर काम की तंगी ने दोनों को लुटेरा बना दिया। एक-दो वारदात की फिर वारदात करने में मजा आने लगा। अब नशे की लत और अय्याशी पूरी करने के लिए वारदात करते हैं। पुलिस इनसे और वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है।
यह है पूरा मामला
पिछले सप्ताह शहर के मुरार और गोला का मंदिर में एक के बाद एक चेन स्नेचिंग की दो वारदात हुई थीं। मेला ग्राउंड के पास प्रॉपर्टी डीलर से वारदात के समय सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे। 20 मिनट के अंतर से ताबड़तोड़ दो वारदात के बाद पुलिस भी सकते में आ गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज हाथ में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि मुरार और गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे मुरार के बड़ागांव में पुल के पास देखे गए हैं। तभी एसपी ने क्राइम ब्रांच और मुरार पुलिस की टीमें बनाकर बदमाशों की घेराबंदी के लिए भेजा। जहां टीम को मुरैना की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश आते हुए दिखाई दिए। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोच लिया। बदमाशों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान 32 वर्षीय अवधेश पुत्र राम अवतार सिंह जाटव निवासी बरई फूप भिंड, 20 वर्षीय दीपक कुमार राजपूत पुत्र अभय सिंह निवासी भिलाई सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है।
पकड़े जाते ही दोनों बदमाशों ने मुरार के 6 नंबर चौराहा के पास प्रॉपर्टी कारोबारी त्रिलोक सिंह राजपूत की सोने की चेन लूटी थी। उसके बाद गोला का मंदिर के इंद्रमणि नगर में एक डॉक्टर की चेन लूटने की वारदात कुबूल कीं। बदमाशों ने लूटी गई एक चेन जुआ में हारना बताया है और दूसरी चेन पुलिस ने बरामद कर ली है। वहीं लूट की वारदात में उपयोग की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है।
भिंड निवासी अवधेश इंजेक्शन की निडिल बनाने का काम करता था, जबकि बिहार के सीमामढ़ी निवासी दीपक कुमार दिल्ली में बटन बनाने का काम करता था। लॉकडाउन के बुरे वक्त में दोनों की दोस्ती हुई। उस दौरान दोस्ती होने के बाद जब दोनों पर तंगी आई तो वह लूट करने लगे। इसके बाद अपराध को पैसा कमाने का शॉर्टकट समझकर दोनों वारदात करने लगे। इसके बाद अब दोनों अपनी अय्याशी के लिए यह काम करते हैं। लूट के पैसों से नशा करना और जुआ खेलने का दोनों को बहुत शौक है।
ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि दो ताबड़तोड़ लूट की वारदात करने वाले लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा है। उनसे लूटी गई एक चेन बरामद कर ली है। वारदात में उपयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









