तीन गांजा तस्करों को 4.71 लाख के गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया
Jul 19 2022
ग्वालियर। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार पूर्व से ही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को जरिए मुखबिर दो अलग-अलग सूचनाएं प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर ट्रेन से उतरकर थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत जडेरूआ बांध रोड के पास तथा रेल्वेस्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 के वाहर गांजा बैचने के लिये ग्राहकों की तलाश में हैं।
मुखबिर की सूचना पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांघी ने एसएसपी श्रीमतीमृगाखी डेका, राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार व पड़ाव की टीमों को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों को पकडऩे हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया।
मुखबिर की पृथक-पृथक सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुए थाना मुरार क्षेत्र की सूचना पर कार्यवाही करने के लिये थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को जडेरूआ बांध रोड, लाल टिपारा के पास मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिये, जिनके हाथ में प्लास्टिक के बोरे थे। उक्त दोनों संदिग्ध पुलिस टीम को देखकर भागे, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे धर दबोचा। पकड़े गये दोनों संदिग्धों ने पूछताछ में स्वयं को ग्राम चांदसीना,मुजफ्फर नगर(उप्र) का रहने वाला बताया। दोनों संदिग्धों के पास मिले प्लास्टिक के बोरों की बारी-बारी से तलाशी लेने पर एक के पास से 8 किलोग्राम गांजा तथा दूसरे के पास9 किलोगाम गांजा मिला। दोनों संदिग्धों से 17 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 4 लाख रूपये का जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुरार में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उनसे गांजे के संबंध में पूछताछ की जार ही है।
उधर थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में पुलिस टीम को रेल्वेस्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-4 के वाहर माल गौदाम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का काले रंग का बैग लिये खड़ा दिखा। पूछताछ में उसके अपने आप को ग्राम चांदसीना, मुजफ्फर नगर(उप्र) का बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 7 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 71 हजार रूपये का जप्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये गांजा तस्कर के खिलाफ थानाप ड़ाव में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उससे गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गये तीनों गांजा तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से उतरकर गांजा बैचने के लिये ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पकड़े गये तस्करों के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही उनके स्थानीय साथियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका- थाना मुरार की कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव व हरिकेश बघेल, श्रवण कुमार दीक्षित, योगेन्द्र सिकरवार, योगेन्द्र गुर्जर, थाना पड़ाव की कार्यवाही में थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना, व मोहित यादव, देवेन्द्र, प्रमोद शर्मा, शिवकुमार, रविन्द्र कषाना, गोपाल डंडोतिया, अवधेश गुर्जर, रविन्द्र सिंह राजावत, राजवीर सिंह, दीपेन्द्र सिंह भदौरिया, राजकुमार सिंह तोमर, शकील खान, भनचंद्र अनुरागी, दीपक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









