स्व. शीतला सहाय की ग्याहरवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Jul 18 2022
ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान में स्व. शीतला सहाय की ग्याहरवीं पुण्यतिथि पर कैंसर पहाड़ी स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन विकास न्यास के प्रबंधक न्यासी डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि स्व सहाय ने केवल कैंसर चिकित्सालय की स्थापना कि बल्कि उन्होंने कई क्षेत्रों में कार्य किया। उनकी दूरदर्शिता, प्लानिंग व योजनाएं न केवल मध्यप्रदेश बल्कि आस पास के प्रदेशों के द्वारा भी अमल में लायी जा रही है। उन्होंने शहर के लिये सिंचाई, चिकित्सा, परिवहन एवं कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के लिये भी अभूतपूर्व कार्य किया।
श्रीवास्तव एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने स्व. शीतला सहाय के साथ बिताए हुये अविस्मरणीय पलों के अनुभव को सभी लोगों को बताया। डॉ. अचला सहाय ने इस अवसर पर कहा कि स्व. शीतला सहाय जी के बारे में आप सभी लोगों से सुनकर हमें पता चलता है कि वे बड़े व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने बताया कि स्व. शीतला सहाय की इच्छा थी कि परिवार में कोई डॉक्टर बनें और मुझे खुशी है कि मैं उनके सपने को पूरा कर पाई। सिम्स मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नीरज शर्मा ने शीतला सहाय को याद करते हुये बताया कि वे ऐसे कर्मयोगी थे जो अपने कर्मों के ऊपर विजय प्राप्त कर चुके थें और ऐसे महापुरूष के लिये सभी दृश्य एवं अदृश्य शक्तियों उनके संकल्पों को पूर्ण करने में लगी रहती है।
इस अवसर पर सभी लोगों ने स्व. शीतला सहाय के सिद्धांतों और प्रेरणा की विरासत को आगे बढ़ाने एवं जीवन में उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। स्व. शीतला सहाय आज हमारे बीच में भले ही न हो लेकिन उनकी प्रेरणा सदैव हमें मिलती रहेगी। स्व. शीतला सहाय ने इस संस्था की प्रगति का जो सपना देखा था उसे जन विकास न्यास परिवार पूरा करने के लिये सदैव प्रयासरत है। स्व. श्री शीतला सहाय जी हम सभी के लिये प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। सभी उपस्थित जनों ने स्व. शीतला सहाय की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसी क्रम में गणमान्य सदस्यों द्वारा स्व. शीतला सहाय चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक रमेश चन्द्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जीडीए अभय चौधरी, पूर्व सभापति लाल सिंह जादौन, राकेश जादौन, यशवंत इंदापुरकर, पूर्व अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स जीडी लड्डा, भूपेन्द्र जैन, डॉ. केशव पाण्डे, जय प्रकाश मिश्रा, कुलवीर भारद्वाज, जंग बहादुर सिंह, अरूण कुलश्रेष्ठ, रामसेवक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









