सबसे कम उम्र की पार्षद बनी भावना खटीक

Jul 18 2022

ग्वालियर। नगर निगम के चुनाव में इस बार युवाओं का दबदबा दिखाई दे रहा है नगरी निकाय चुनाव में इस बार सबसे कम उम्र की पार्षद भावना खटीक है। अभी भावना की उम्र केवल 22 साल है और वह पढ़ाई कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, नवनिर्वाचित पार्षद भावना वार्ड 36 से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्होने अपने पिता के कहने पर उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा है। भावना के पिता भी पूर्व पार्षद रह चुके हैं। पार्षद का चुनाव जीतने वाली भावना खटीक का कहना है कि उनकी जीत जनता की जीत है। साथ ही उनका कहना है कि वार्ड की जनता के कहने पर वह चुनाव लड़ी थीं और जनता ने ही उन्हें पार्षद चुना है। भावना इस समय ग्रेजुएशन कर रही है और वह पढ़ाई के साथ राजनीति भी करेंगी। भावना का कहना है कि युवाओं के राजनीति में आने से नई पीढ़ी जहां जनसेवा की ओर अग्रसर होगी वहीं युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर भी मिलेगा।