मप्र के गृहमंत्री के ओएसडी जितेन्द्र द्विवेदी का निधन

Jul 18 2022

ग्वालियर। मप्र के गृहमंत्री एवं विधि विधायी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निज सचिव व ग्वालियर उच्च न्यायालय में प्रिंसीपल रजिस्ट्रार के छोटे भाई जितेन्द्र द्विवेदी का भौपाल में हृदयगति रूकने से निधन हो गया। हार्टअटैक आने पर उन्हें स्टाफ के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसकी भनक जैसे ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का लगी तो वह भी सीधे अस्पताल पहुंचे। आपको बता दें कि पिछले 2 वर्षो से विधि विधायी मंत्री नरोत्तम मिश्रा का ओएसडी बन कर कामकाज देख रहे थे। ग्वालियर के मुरार इलाके में निवास करते थे।