रात में हुई बूंदाबांदी से सुबह उमस से बढ़ी बेचैनी
Jul 17 2022
ग्वालियर। बीते दो दिनों से दिन में उमस भरी गर्मी की मार झेलने के बाद रात से सुबह तक आसमान से केवल मानसूनी बंूदे ही टपकती दिख रही हैं। अंचल में बीती रात से रविवार सुबह तक रुक-रुक क र हल्की बंूदाबांदी तो देखने को मिली, लेकिन आसमान से बीते बारह घंटों के दौरान केवल एक मिलीमीटर बारिश ही मौसम विभाग के आंकड़ों में दर्ज हुई है।
शनिवार को हुई बारिश से अधिकतम पारा
जहां दो डिग्री कम होने से गर्मी से राहत मिली वहीं रात में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने से न्यूनतम पारा तीन डिग्री बढऩे के साथ आद्र्रता के 92 प्रतिशत पहुंचने से रात से लेकर सुबह तक घरों के अंदर लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करती रही।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि दिन में पारे की चाल बढऩे के साथ ही वातावरण में घुली आद्र्रता के चलते ही लोकल सिस्टम का असर अंचल के मौसम पर देखने को मिल रहा है। लोकल हीटिंग के चलते ही बीते दो दिनों से आसमान मे बादलों की आवाजाही बनी रहने से बारिश देखने को मिल रही है। उपाध्याय ने बताया कि बादलों की आवाजाही बनी रहने से अधितकम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी वहीं रात का पारा एक से दो डिग्री बढऩे से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान क रती रहेगी।
उपाध्याय ने बताया कि अंचल में हवा के रुख में बदलाव होना मानसून की बारिश शुरु होने के लिए अच्छा संकेत हैं। क्योंकि शनिवार तक अंचल में आ रही हवा का रूख उत्तर से पूर्वी बना हुआ था, जो कल शाम से पूर्वी होने से दक्षिण में सक्रिय मानसून अब तेजी से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। जिसके चलते आगामी अड़तालीस घंटों के दौरान अंचल में मानूसनी बारिश की झमाझम देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि अंचल में अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी का आना लगातार बना हुआ है, लेकिन मानसूनी सिस्टम नहीं होने व ट्रफ लाइन के अंचल को टच नहीं कर पाने के कारण मानसूनी बारिश के लिए अभी दो दिनों तक अंचलवासियों को झमाझम बारिश का इंतजार करना पड़ेगा।
लेकिन लोकल हीटिंग व बढ़ती आर्द्रता के चलते हल्की बंूदाबंादी का दौर मानसून की झमाझम बारिश से पहले लगातार चलता रहेगा। हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत जरुर मिलेगी। उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में जो मानसून दक्षिण इलाको में सक्रिय है, वह कल से तेजी से उत्तर भारत की ओर बढऩा शुरु होगा। यह सिस्टम तीन दिन बाद अंचल में सक्रिय होगा, जिसके चलते झमाझम बारिश का दौर अंचल में देखने को मिल सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









