खुद को बैचलर बताकर दोस्ती कर होटल में रेप किया, निकला शादीशुदा,मामना दर्ज.30 साल की पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई
Jul 16 2022
ग्वालियर। एक युवती को प्यार के जाल में फंसाकर होटल में मिलने बुलाया और दुष्कर्म किया। घटना इंदरगंज स्थित एक होटल की है। सोशल मीडिया पर आरोपी की युवती से दोस्ती हुई थी, फिर प्यार और धोखे तक पूरी कहानी पहुंच गई। दोस्ती करते समय आरोपी ने खुद को कुंआरा बताया था, लेकिन बाद में युवती को पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है। युवती ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर के डोंगरपुर में रहने वाली 30 वर्षीय पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि 2 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में रहने वाले सोनू पाल से जान पहचान हुई थी। कुछ ही दिनों में उन दोनों के बीच गहरी जान पहचान के बाद दोस्ती और फिर प्यार हो गया था। कुछ समय पहले सोनू ने उसे नई सड़क स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का वादा कर चुप करा दिया। इसी दौरान उसे किसी से पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है। इसका विरोध करते हुए उसने शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी मुकर गयाइंदरगंज थाने के एसआई महावीर सिंह का कहना है कि थाने पहुंचकर युवती ने शिकायत कर बताया कि उसके शादीशुदा प्रेमी ने उसे धोखे से होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया है। जब उसने विरोध किया तो वह गालियां देकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









