डबरा में जीत का जश्न मनाते समय चलीं गोलियां, एक की मौत .सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज
Jul 16 2022
पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न के बीच गोलियां चल गईं। जहां गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत होगई।
ग्वालियर। पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न के बीच गोलियां चल गईं। जहां गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद फरियादी की रिपोर्ट पर सात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन सात लोगों में से दो के नाम अज्ञात हैं। घटना के बाद नाराज लोगों ने ग्वालियर झांसी हाइवे पर सिमरिया टेकरी के पास जाम लगा दियाघटना ग्वालियर जिले की अजयगढ़ पंचायत के गजापुर गांव की है। चुनावी जीत का जश्न मनाया जा रहा था तभी गोलियां चल गई। यह झगड़ा गुर्जर और बघेल समाज के बीच हुआ था। बताया गया है कि गुर्जरों की ओर से गोलियां चलाई गई जिसमें रामवीर उर्फ कालू बघेल उम्र 25 साल की गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने के बाद स्वजन युवक को लेकर डबरा सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरियादी राकेश बघेल की रिपोर्ट पर पिछोर थाने में पांच नामदर्ज सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैगोली लगने से युवक की मौत के मामले में अरविंद गुर्जर, प्रेमसिंह गुर्जर, रामनरेश गुर्जर, भगवान सिंह गुर्जर, मोनू गुर्जर सहित दो अन्य लोगों पर भादंवि की धारा 302, 147, 148,149, 294, 506, 25, 27 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि सभी लोग अवैध हथियार लिए हुए थे। जिनमें मोनू गुर्जर ने अपनी 315 बोर की अवैध रायफल से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से उक्त युवक की मौत हो गई।
नाराज परिजनों ने लगाया जाममामला दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत को लेकर मृतक के परिजनों ने ग्वालियर झांसी हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। जहां मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी और स्वजनों को समझाइश दी। इसके बाद परिजन माने। परिजनों का कहना है कि दो साल पहले ही युवक की शादी हुई थी जिसकी गोली लगने से मौत हो गईइस बारे में एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले में पांच नामदर्ज और दो अज्ञातों सहित सात लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









