नए डीन डॉ. अक्षय निगम ने पदभार ग्रहण किया

Jul 16 2022

ग्वालियर। जीआर मेडीकल कॉलेज के नए डीन डॉ.अक्षय निगम ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन के तमाम अधिकारी व डाक्टरों ने डॉ.निगम को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इससे पहले पूर्व डीन डॉ.समीर गुप्ता ने डॉ.निगम को पदभार ग्रहण कराया और शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. निगम ने कहा कि अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर उपचार दिलाना ही हमारा प्रयास होगा और सभी के प्रयास से अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा।