राशन के सामान पर जीएसटी बढ़ाए जाने के विरोध में दाल बाजार बंद.व्यवसाइयों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Jul 16 2022
ग्वालियर। किराना व राशन के सामान पर पांच फीसदी जीएसटी बढ़ाए जाने के विरोध में शुक्रवार को दाल बाजार बंद रहा और व्यवसाईयों ने प्रतिष्ठानों को बंद कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। व्यवसाईयों ने मांग की राशन व किराना सामान पर जीएसटी बढऩे से व्यवसाय पर असर पड़ेगा और इसका असर लोगों की जेबों पर पड़ेगाशुक्रवार को व्यवसाइयों ने सुबह से ही अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। व्यवसाईयों ने सरकार से मांग की अगर सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और जल्द बढ़ाई हुई जीएसटी वापस नहीं ली तो आने वाले समय में व्यवसाई उग्र आंदोलन करेंगेदाल बाजार बंद होने के कारण किराना व अन्य सामान की खरीदारी करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग बिना सामान लिए अपने घर को लौट गए। दाल बाजार किराना आदि के सामान के लिए जाना जाता है और दाल बाजार बंद होने से गली-कूंचों में छोटी-छोटी दुकानें संचालित करने वाले व्यवसाईयों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता हैहिन्दू महासभा ने भी शुक्रवार को दाल बाजार बंद को पूर्ण समर्थन दिया है। विरोध करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष दरामबाबू सेन,प्रदेश प्रवक्ता हरिदास अग्रवाल,जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले आदि मुख्य हैंहिन्दू महासभाने प्रधानमंत्री को लिखा पत्रआटा दाल चावल पर जीएसटी 5 परसेंट नहीं लागू करने को लेकर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है हिंदू महासभा का मानना है कि आटा दाल चावल जैसी खाने की वस्तुओं को जीएसटी लागू करने से मध्यम वर्गीय एवं गरीब वर्ग को मंहगाई की असहनीय मार पड़ेगी। भूखमरी की मार से बचाव के लिए आटा दाल चावल जैसी खाने की वस्तुओं को जीएसटी 5 परसेंट नहीं लागू किया जाना चाहिए अन्यथा हिन्दू महासभा व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर विरोध करेंगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









