दस हजार का इनामी हत्यारा मुंबई से दबोचा
Jul 15 2022
ग्वालियर। अवैध संबंधों की शंका में गर्दन काट कर हत्या कर फरार हुए आरोपी को करहिया थाना पुलिस ने तलाश के बाद दबोच लिया है। आरोपी एक साल से फरार था और उसके पकड़े जाने पर पुलिस कप्तान ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसे पकडऩे के लिए करहिया थाने की एक टीम बनाई थी और पुलिस उसे पकड़कर ले आई है। आरोपी के पकड़े जाने का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ में जुट गए है।
करहिया थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने बताया कि एक साल पहले ईटमा गांव में मेघ सिंह सरदार ने पत्नी से अवैध संबंधों की शंका में पौथी राम गौड पर हमला किया था। भाई को घायल देखकर उसे बचाने के लिए उसका भाई कल्लू गौर आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला बोल दिया और तलवार उसके गले में मार दी। जिससे उसकी गर्दन कटने से मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला तो एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया।
आरोपी की तलाश के दौरान करहिया थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार को सूचना मिली थी कि आरोपी मुम्बई में देखा गया है। इसका पता चलते ही पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर आरोपी को पकडऩे का टॉस्क दिया।
पुलिस आरोपी की तलाश में आठ दिन पहले मुम्बई पहुंची और उसकी तलाश की तो पता चला कि वह एक ट्रक पर हेल्पर का काम करता है। इसका पता चलते ही पुलिस ने वहां पर ट्रांसपोर्ट कार्यालय में तलाश की और उसे दबोच लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









