गोसपुरा में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने दिया धरना

Jul 15 2022

ग्वालियर। गोसपुरा में पानी न आने से जनता ने परेशान होकर धरना दिया। धरने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने पहुंचकर जनता की मांग का समर्थन दिया और उनके साथ वे भी धरने पर बैठ गए।
सुनील शर्मा ने कहा की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा महिलाएं बच्चे दूर-दूर हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। शर्मा ने कहा भाजपा सरकार विकास का दावा करती है, पर धरातल पर अमृत योजना में करोड़ो रू खर्च करने के बाद भी जनता को पीने का पानी न मिलना दुखद व निंदनीय है। शर्मा ने निगम अधिकारियों से बात की तो उन्होंने अतिशीघ्र समस्या हल करने का आश्वासन दिया। सुनील शर्मा ने चेतावनी दी यदि शीघ्र समस्या हल नहीं किया गया तो निगम कमिश्नर कार्यालय पर धरना देंगे।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भ्रमण के दौरान ग्वालियर नगर निगम स्वच्छता अभियान की हकीकत देखी। उन्होंने कहा कि सुरेश नगर सरकारी आवास में सीवर का पानी भरा है उसी गंदे पानी से बहन, बेटिया और बुजुर्ग निकलने को मजबूर हैं। यह अत्यंत दुखद व निंदनीय है। शर्मा ने कहा की कैसे लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कभी भी गंदगी से बीमारी फैल सकती है। कोरोड़ो रुपए अमृत योजना में खर्च के बाद भी बदहाल स्थिति है। उन्होंने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी अतिशीघ्र समस्या हल करो नहीं किया तो वे कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेंगे। 
इस मौके पर विकास जैन, नवीन भदकारिया, रत्न सिंह लल्ला, जीतू खटीक, रामसहाय तोमर, दिनेश गोस्वामी, टिंकल चौधरी, धर्मेंद्र वर्मा, रवि वर्मा, मनोज आर्य, छोटू वर्मा, अशोक जाटव, हरीदास, पंकज, शफीक खान, मेघराज सहित बड़ी संख्या महिलाए व स्थानीय जन उपस्थित रहे।