नुक्कड़ नाटक कर ट्रक ड्राइवर्स एवं क्लीनर्स को स्वच्छता के लिए किया जागरूक

Jul 15 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच द्वारा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड रायरू डिपो के सहयोग से रायरू डिपो पर ट्रक ड्राइवर्स को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें युवा कलाकारों द्वारा हास्य गाने एवं चुटकुलों के माध्यम से ग्वालियर को स्वच्छ करने का किया संकल्प कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायरू डिपो के वरिष्ठ महाप्रबंधक बीवी सुब्रमण्यम उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी को अपने आस-पास स्वच्छ रखने के अपील की एवं कचड़े को डस्टबिन में डालने का निवेदन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ऑपरेशन प्रबंधक अंकित गौड़ उपस्थित थे। उन्होंने सभी ड्राइवर्स को मौसमी बीमारियों से बचाव पर जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित ने की साथ ही उन्होंने सभी को संस्था द्वारा चलाए जा रहे ट्रक ड्राइवर्स की नवीन योजनाओं पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आस पास स्वच्छ रखने के फायदों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अच्छेंद्र सिंह कुशवाह, गोवर्धन कुमावत, लक्ष्यगत हस्तछेप परियोजना से डॉ पीयूष गौड़, जितेंद्र शाक्य, सलमान खान, कल्याण रघुवंशी, सोबरन रघुवंशी उपस्थित थे।