मतगणना के लिए तैयारी शुरू रविवार को साइंस कॉलेज रोड रहेगी बंद
Jul 15 2022
ग्वालियर। महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए डाले गए मतों की गिनती 17 जुलाई को होगी। इस दौरान साइंस कॉलेज में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मतगणना स्थल के अंदर व बाहर की व्यवस्था की निगरानी के लिए दो एएसपी तैनात रहेंगे।
इस दौरान विवेकानंद तिराहा व नाका चंद्रबदनी चौराहा से कॉलेज की ओर मतगणना कर्मचारी, अधिकारी, एजेंट, अभिकर्ता व पासधारी ही प्रवेश कर सकेंगे। आम लोगों के लिए यह रोड बंद रहेगी। सिटी सेंटर की ओर से आने वाली सवारी बसों को सचिन तेंदुलकर मार्ग व शिवपुरी व झांसी की ओर से आने वाली बसों को मालवा कॉलेज व सिकरोदा तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि मतगणना स्थल के सभी छह हॉल में अलग-अलग इंस्पेक्टर, एसआई व महिला पुलिस कर्मियों सहित 10-10 का बल सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा। ईवीएम को स्ट्रांग रूम के छह अलग-अलग कमरों में रखा गया है। इनकी सुरक्षा के लिए दो सीएसपी को प्रभारी बनाया है। स्ट्रांग रूम से ईवीएम को 1-4 के सशस्त्र गार्ड की सुरक्षा में मतगणना स्थल तक लाया जाएगा। स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के भवन के चारों ओर लगाए गए बैरिकेड्स के बीच में पुलिस बल लगातार गश्त करेगा।
डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया ने बताया कि मतगणना के दौरान साइंस कॉलेज की ओर जाने वाला ट्रैफिक विवेकानंद चौराहा से चेतकपुरी मार्ग पर डायवर्ट रहेगा। मतगणना के दौरान मतगणना एजेंट व अभिकर्ताओं के वाहन साइंस कॉलेज के सामने स्थित मैरिज गार्डन में पार्क कराए जाएंगे और यह दो नंबर गेट से अंदर जाएंगे।
मतगणना कर्मचारी व अधिकारी के वाहन कॉलेज के अंदर पार्क होंगे और यह गेट नंबर एक से अंदर जाएंगे। कोशिश की जा रही है कि चेतकपुरी पर एक साइड की बंद रोड को भी मतगणना के दौरान शुरू कर दिया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









