संदिग्ध परिस्थिति में महिला को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती
Jul 14 2022
ग्वालियर। मुरार की रहने वाली एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी। महिला जब महिला को लगी तो उसका पति और बेटा घर पर ही था। महिला की उम्र 24 वर्ष है। गंभीर हालत में महिला को परिजन पहले जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए फिर यहां से उसे लिंक हास्पिटल ले गए। परिजनों ने पुलिस को भी कुछ नहीं बताया, धारदार हथियार से लगने की बात कहते रहे। जब पुलिस जयारोग्य अस्पताल पहुंची तो यहां से महिला को लिंक हास्पिटल ले गए। यहां महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। गोली लगने का राज अभी परिवार के ही बीच है, यह लोग पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला को परिवारिक विवाद के चलते पति या पहली पत्नी के बेटे ने गोली मारी है।
मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि क्षेत्र के गुलाबपुरी निवासी बल्लू यादव की दूसरी पत्नी आशा यादव (24) को गोली लगी है। महिला बोलने की स्थिति में नहीं है इस लिए पता नहीं चला है कि उसे गोली किसने मारी। आशा यादव ने जिस युवक से शादी की है इसकी उम्र 45 वर्ष है। युवक की एक शादी पहले ही चुकी है, पहली पत्नी से उसे दो बच्चे भी है। सुबह घर में ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया। पड़ोसियों को भी कुछ नहीं बताया। सीधे जयारोग्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों से सिर में चोट लगने की बात कही। सिर में चोट कैसे लगी यह कुछ नहीं बताया। यहां डॉक्टरों ने पड़ताल की तो पता लगा महिला को गोली लगी है। तभी सूचना मिलने पर पीछे पीछे मुरार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ की तो यह लोग महिला को लेकर लिंक हॉस्पिटल पहुंच गए। पुलिस ने जब जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डाक्टरों से बात की तब गोली लगने का पता लगा। पुलिस जांच में पता चला है कि आशा बल्लू की दूसरी पत्नी है और पहली पत्नी से दो बेटे है, बड़ा बेटा 22 का और दूसरा बेटा 18 साल का है। घर पर पुलिस को विवाद के हालात मिले है और संभावना है कि पति या बड़े बेटे ने ही गोली मारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









