छात्रा व युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Jul 14 2022

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक सत्रह वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मूर्ति पहाडिय़ा के नीचे गली नंबर दस में गुरुवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। 
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मूर्ति पहाडिय़ा गली नंबर दस निवासी सत्रह वर्षीय सरस्वती पुत्र रामदयाल राठौर मूलत कराहल की रहने वाली है और यहां पर मां व छोटे भाई के साथ पढ़ाई करने के लिए किराए का कमरा लेकर रहती है। गुरुवार सुबह सरस्वती ने मां की तबियत खराब होने पर दवा लेने के लिए भेजा और किचन में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब मां वापस आई तो किचन में सरस्वती फांसी से लटकी हुई थी। बेटी को फांसी पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। 
उधर थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी 31 वर्षीय दुर्गेश पुत्र उदय सिंह बाल्मीक ने गुरुवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब दुर्गेश के पिता उसे बुलाने पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। दुर्गेश की नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। बेटे की मौत का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।