तेज धूप व उमस कर रही बेहाल

Jul 14 2022

ग्वालियर। बीते तीन दिनों से हो रही हल्की बारिश ने जहां अंचलवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत दी थी, लेकिन बुधवार को बारिश पर ब्रेक लगते ही उमसभरी गर्मी लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है वहीं बादलों के छंटते ही मौसम शुष्क होने के साथ ही दिन व रात का पारा बढ़ते ही गर्मी अब दिन के साथ रात में भी परेशान करने लगी है। बादलों के छंटते ही सुबह से निकली कड़क ध्ूाप व वातावरण में घ़ुली उसम ने घरों के अंदर ही नहीं बल्कि सड़कों पर निकले लोगों को गर्मी से बेहाल करना सुबह से ही परेशान करते दिखी। 
मौसम विभाग का कहना है कि अंचल मानसूनी बारिश नहीं होने क ी मुख्य वजह ट्रफ लाइन के अंचल से बायपास गुजरना है। यही कारण है कि अंचल में वर्तमान में कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं होने के कारण मानसूनी बारिश की हलचल देखने को नहीं मिल रही है। फिलहाल तो लोकल हीटिंग के चलते स्थानीय सिस्टम के बनने से ही हल्की बारिश के आसार आगामी दो दिनों तक बने हुए हंै। साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी नमी का अंचल में नहीं पहुंचना भी बारिश नहीं होने का मुख्य कारण है। आगामी चौबीस घंटों के दौरान अब दिन के साथ ही रात का पारा बढऩे से अब चौबीस घंटे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। 
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि पर्याप्त नमी नहीं मिल पाने के कारण जिस ट्रफ लाइन को अंचल को छू कर गुजरना था वह ट्रफ लाइन वर्तमान में बायपास होगर गुना-कोटा के रास्ते दक्षिण उड़ीसा के तटीय इलाके के साथ बंगाल की खाड़ी तक निर्मित हैं, जिसके कारण ही गुना-श्योपुर के साथ कोटा के साथ ही पूर्वी गुजरात में मानसूनी बारिश देखने को मिल रही है। अंचल में फिलहाल बारिश स्थानीय स्तर पर लोकल हीटिंग के चलते निर्मित सिस्टम से ही होने की संभावना है। उपाध्याय ने बताया आगामी चौबीस घंटों के दौरान अंचल में मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।