सांई नाथ महाराज ने किया शहर भ्रमण

Jul 14 2022

ग्वालियर। ऊं सांई श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री सांई नाथ महाराज पालकी चल समारोह महोत्सव का आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्री सांई नाथ महाराज पालकी चल समारोह बड़ी धूमधाम से निकाला गया। सांई नाथ पालकी का भव्य एवम गरिमामय समारोह  शाम 6 बजे झूलेलाल मंदिर के पास से माधव गंज के पीछे सांई बाबा मंदिर से प्रारंभ किया गया। सर्व प्रथम सांई नाथ महाराज की पूजा अर्चना व आरती के तत्पश्चात श्री साईनाथ महाराज शहर भ्रमण पर पालकी में सवार होकर विभिन्न मार्गों से निकले।
सांई बाबा की झांकी, शंकर भगवान की झांकी,व पर्यावरण संदेश की झांकी, डीजे, महाराष्ट्रीयन ढोल, बाबा का श्याम सुंदर घोड़ा ,भजन संध्या का ट्रोला, प्रसादी वितरण गाड़ी, सांई धुनी, बैंड, पालकी एवम बग्गी आकर्षक का केन्द रही। 
 पालकी समारोह साईं बाबा मंदिर श्री झूलेलाल मंदिर के पास से माधवगंज के पीछे सांई बाबा मंदिर से गाडवे की गोठ, माधवगंज से होते हुए गोरखी स्काउट, महाराज बाड़ा से सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, डीडवाना ओली, राममंदिर, ऊंटपुल, जिला न्यायालय से होते हुए जयेंद्रगज,  शिन्दे की छावनी, फूलबाग होते हुए विकास नगर सांई बाबा मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह जगह भक्तों द्वारा श्री सांई बाबा पालकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 
सांई नाथ महाराज पालकी चल समारोह में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, कमल माखीजानी, सुधीर गुप्ता, नारायण सिंह कुशवाह, सतीश बौहरे आयोजन समिति के राजेश जयसिंघानी, दीपक पमनानी, दीपक अग्रवाल, धीरज गोयल, डाक्टर मनीष रस्तोगी, अशोक जैन, अमित कुकरेजा, नरेश बतरा, शिव कुमार मोर्य, मुकुंद लघाटे, मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनोज रंजक, केसी माखीजा, अनिल पंजवानी, विकास सोनी, राजेश यादव, सुरेश कुकरेजा, हेमंत बाथम, गुरुदत्त जायसवाल, दुर्गेश पुरी, रवि तालेगांवकर, सहित हजारों सांई बाबा भक्त उपस्थित थे।