गोलपाड़ा मंदिर पर गुरु के रूप में की गई हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना
Jul 13 2022
ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर में हनुमान जी महाराज को गुरु मानते हुए पूजा अर्चना कर गुरु पूर्णिमा मनाई गई। साथ ही जय जय जय हनुमान गोसाई कृपा करो गुरुदेव की नाई रामायण की चौपाई के असंख्य पाठ हनुमान जी महाराज को सुनाए गए, और उनसे गुरु के रूप में कृपा बनाए रखने के लिए प्रार्थना की गई।
साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में रात्रि 8 बजे से डेढ़ सैकड़ों भक्तों के द्वारा असंख्य हनुमान चालीसा के पाठ किए गए, साथ ही गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या होने के कारण प्रभु हनुमान जी महाराज को चरणामृत से उनका अभिषेक भी किया गया और मालपुआ खीर का भोग लगाया गया, और भंडारा आयोजित हुआ। और वहीं पर नियमित हवन यज्ञ पंडित पियूष शास्त्री द्वारा कराया गया। जिसमें विशेष तौर से गुरु के रूप में हनुमान जी महाराज के मंत्रों से आहुतियां दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









