ग्वालियर रैंकिंग स्नूकर टूर्नामेंट" जीवाजी क्लब में 15 जुलाई से

Jul 13 2022

ग्वालियर। जीवाजी क्लब ग्वालियर एवं ग्वालियर बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में "ग्वालियर रैंकिंग स्नूकर टूर्नामेंट" का आयोजन 15 जुलाई 2022 से शुरु किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतियोगी 2 श्रेणी जूनियर (अंडर 21) एवं सीनियर श्रेणी के 100 से अधिक खिलाडी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 25 हज़ार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। 
स्पर्धा नाकआउट पध्दति से बेस्ट ऑफ थ्री फ्रेम्स के आधार पर तीन नव पुनर्निर्मित टेबलों पर खेली जायेगी। यह जानकारी जीवाजी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम, मानसेवी सचिव तरुण गोयल, ग्वालियर बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि तिवारी एवं सचिव डॉ.नीरज कौल द्वारा दी गयी।