दृष्टिहीनों को स्मार्ट स्टिक वितरित करेगा, लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल
Jul 13 2022
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल की नवीन वर्ष 2022-23 की प्रथम बोर्ड मीटिंग फूलबाग स्थित होटल में संपन्न हुई। मीटिंग में मुख्य अतिथि राजू मनवानी मुंबई से पधारे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास गंगवाल एवं अजय सपरा उपस्थित रहे। मीटिंग का प्रारंभ ध्वज वंदना एवं राष्ट्र्रगान के साथ किया गया। मीटिंग में अतिथियों का स्वागत डॉक्टर लोहिया ने पुष्पहार द्वारा किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश वाटवानी ने किया।
राजू मनवानी ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा की क्लब को जब भी जरूरत पड़ेगी वह क्लब के साथ रहेंगे, और वह दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए स्मार्ट स्टिक लगभग 1 लाख मूल्य की अपनी तरफ से उपलब्ध करायेंगे। जिसे लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल के माध्यम से जरूरतमंद दृष्टिहीनो को वितरित जाएगा।
क्लब अध्य्क्ष डॉ लोहिया ने कहा की जो सेवा कार्य गत वर्ष क्लब द्वारा किए गए थे, उन्हीं को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कार्य जारी रहेंगे। एवं जयारोग्य अस्पताल के चाइल्ड न्यूरोसर्जरी विभाग में सेवा कार्य चलता रहेगा तथा इस इस वर्ष मेडिकल चेकअप कैंप ज्यादा से ज्यादा लगाए जाएंगे। मीटिंग में कोषाध्यक्ष सतीश भल्ला ने इस वर्ष के लिए अनुमानित बजट भी पेश किया। मीटिंग में मुकेश भोजवानी, राजीव माहेश्वरी, नवीन मित्तल, अशोक गुप्ता, माधव बंसल, अभय अग्रवाल, दीपक पमनानी, डॉ अविनाश शर्मा, भरत नागपाल, अजय बत्रा, रोशन गाबरा सहित क्लब के चार्टर मेंबर, पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुनील शर्मा द्वारा क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी के बारे में जानकारी दी गई। क्लब पीआरओ राजेश बनवारी ने प्रान्त की कार्यकारिणी में लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल से मनोनीत सदस्यों का परिचय करवाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









