रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल का शपथ ग्रहण सम्मान सम्पन्न
Jul 12 2022
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल का पदस्थापना एवम शपथ ग्रहण सम्मान समारोह शहर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश चूरा शपथ अधिकारी डॉ वीरेन्द्र गंगवाल एवं विशेष अतिथि शशिकांत चतुर्वेदी की उपस्थिति में अध्यक्ष हेमंत जैन एवम् सचिव राजकुमार यादव ने नवीन टीम के सदस्यों के शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी एवम पूर्व सचिव मानस दुबे ने पिछले रोटरी वर्ष में मिले क्लब के सहयोग के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नवीन टीम में पूर्व सहायक प्रांतपाल महेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष जय देव शर्मा पूर्व अध्यक्ष डॉ अखिलेश पटेरिया, डॉ आशुतोष गुप्ता, विनीता पटेरिया, सौरभ चतुर्वेदी, डॉ केवल मेवाफरोश, विकाश समाधिया अरुण गोस्वामी, ह्रदेश पाठक, सुरेंद्र शर्मा, डॉ आनंद त्रिपाठी श्रीमति वीना आदि सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हेमंत जैन ने पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक के कैरी बैग्स के स्थान पर कपड़े के लगभग 5 हजार थैलों के वितरण, पूरे वर्ष थैलीसीमिया पीडि़त बच्चों एवम् एक्सीडेंट में जरूरत मंदों के लिए लगभग 365 यूनिट रक्तदान एवम ग्रामीण क्षेत्र में शहर के अच्छे स्कूल के स्टैंडर्ड जैसा मॉडर्न हैप्पी स्कूल बना कर ग्रामीण बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके जैसे प्रोजेक्ट की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल आरएस राठी, राहुल श्रीवास्तव, केशव पांडेय, प्रदीप पराशर, नरेश जैन, तलविंदर सिंह, विवेक मिश्रा, राममोहन त्रिपाठी, हरजिंदर सिंह एव ग्वालियर शहर के अन्य रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









