दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में रही भीड़, आज से घट जाएगी
Jul 12 2022
ग्वालियर। स्टेशन पर मंगलवार को गिरिराज जी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ रही। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन, चार यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में खड़े होने के लिए भी जगह नहीं थी। आरक्षित कोचों में भी कब्जा कर लिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भीड़ का आखिरी दिन है। बुधवार से भीड़ घट जाएगी। उसके बाद गिरिराज जी से लौटने वालों की भीड़ रहेगी। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें खचाखच भरकर आएंगी। यह स्थिति दो दिन रह सकती है। ग्वालियर स्टेशन से पिछले दो दिनों में मथुरा के 28 लाख रुपये के टिकट बिके हैं। श्रद्धालुओं के जाने से उन यात्रियों को परेशानी हुई जो अपने विभिन्न कामों से दिल्ली या आगे की यात्रा कर रहे थे।
पिछले दो साल से ट्रेनों में यात्रा पर प्रतिबंध था, लेकिन कोविड-19 का संक्रमण कम होने पर ट्रेनों में प्रतिबंध हटे हैं। 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। ट्रेन से मथुरा पहुंच रहे हैं। इस कारण ट्रेनों भीड़ बढ़ी है। ताज एक्सप्रेस में बुरी हालत रही। इस ट्रेन में जिन यात्रियों के रिजर्वेशन थे, वह डिब्बों में सवार नहीं हो पाए। इस कारण ट्रेन की चैन पुलिंग भी हुई। जब ट्रेन में खड़े होने के लिए जगह नहीं मिली तो लोग टायल में बैठकर भी सफर करने लगे। इस भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने मोर्चा संभाला।
ग्वालियर से मथुरा की ओर जा रही है छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, दादर अमृतसर एक्सप्रेस व मालवा एक्सप्रेस को श्रद्धालुओं ने अपनों के लिए रोक दिया। जिस पर आरपीएफ ने चेनपुलिंग करने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रात भर स्टेशन पर जयकारे गूंजते रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









