नशा मुक्ति दिवस हुये आयोजन में विजेता उपविजेता बच्चों को किया पुरस्कृत

Jul 12 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों का डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया था। आयोजन में जो बच्चे विजेता उपविजेता बने उन बच्चों कि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुरूस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ मनीष रस्तोगी व विशिष्ट अतिथि कीर्ति जैन थी। अतिथियों का स्वागत अशोक जैन एवम् विशाल तिवारी ने किया। 
डा मनीष रस्तोगी ने कहा कि बच्चों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया अच्छी पहल है। अवसर पर 14 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।