खटीक समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 7 जोड़े एक-दूसरे के हुए

Jul 12 2022

ग्वालियर। श्री कृष्ण मानव सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें खटीक समाज के 7 वर वधु के जोड़ों का विवाह अग्नि के फेरे लेते हुए पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामीनाथ जायसवाल द्वारा वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया। और कहा कि इन सम्मेलनों के आयोजनों से विवाह में फिजूल खर्च बचाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन की इस दौर में महती आवश्यकता है। वहीं संस्था संरक्षक दिनेश कुमार खटीक व अध्यक्ष नागेश भदाकारिया ने उक्त विवाह सम्मेलन में सहयोग व सेवाकार्य करने वाले समाजसेवियों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सतीश सिंह सिकरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा व खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार रत्नाकर आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार खटीक ने व्यक्त किया।